IndiBlogger - The Largest Indian Blogger Community
Showing posts with label mohabbat. Show all posts
Showing posts with label mohabbat. Show all posts

Thursday, November 21, 2013

benaam rishte

कुछ रिश्ते इस दुनिया में बस बेनाम होते हैं
जुड़े हुए लोग ही एक दूसरे का इनाम होते हैं
वक़्त बदल देता है हर रिश्ता कुछ ऐसे
वफ़ा करने वाले पर ही बेवफाई के इलज़ाम होते हैं
सिसकते रहते हैं अलफ़ाज़-ए-मोहब्बत दिल में
मगर हर बात आंसू बनकर छलकती नहीं
हंसाते रहे अपने यार को जलकर भी खुद हर पल
फिर भी आज कोने में बैठकर जाने क्यूँ रोते हैं
इस दुनिया में सच्ची मोहब्बत करने वालों के
शायद कुछ ऐसे ही अंजाम होते हैं
दुनिया में हर रिश्ते का नाम ज़रूरी क्यूँ है
जब खुद इंसान ही यहाँ बेनाम होते हैं
कर सको ऐ खुद अगर इतना करम इस दुनिया पर
जो नाम मांगते है हर चीज़ पर लिखकर
उन्हें तुम एक बेनामी ज़िन्दगी देना
अश्क़ तो मांग सकते नहीं उनके लिए

पर एक बेवफाई का इनाम उनको भी देना।


(C) Deepanshu Pahuja